फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   500 gift today socialist pension

500 को आज समाजवादी पेंशन की सौगात

Fri, 26 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 26 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
500 gift today socialist pension

जिले में समाजवादी पेंशन योजना का आगाज शनिवार को

विज्ञापन
होगा। योजना के तहत चयनित 51,798 लाभार्थियों में से 500 को जिले के प्रभारी मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी परिचय पत्र देंगे।

प्रशासन व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी सारा दिन तैयारियों में जुटा रहा। जेएन महाविद्यालय खेल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है।

सर्दी को देखते हुए पंडाल चारों तरफ से ढका गया है। समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह ने बताया कि पंडाल, लाभार्थियों व अतिथियों के चाय-नाश्ते तथा अन्य सारे इंतजाम पूर्व संध्या में ही पूरे कर लिए गए हैं। जिले के समाजवादी पेंशन के 51798 लाभार्थियों के खाते में पहली पेंशन भेज दी गई है।

इनमें 4505 ग्रामीण और 6293 शहरी लाभार्थी हैं। बड़ोखर ब्लाक और नगर क्षेत्र के 500 लाभार्थियों को प्रभारी मंत्री परिचय कार्ड बांटेंगे। पंडाल में बैठने के लिए कुल 41 लाइनें होंगी। हरेक लाइन में 24-24 सीटें लगाई गई हैं। दो लाइनों के बीच एक सेक्टर प्रभारी नियुक्त होगा। लाभार्थियों के ब्लाकवार बैठने की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed