{"_id":"6223a68b9775e641ac082dbd","slug":"500-farmers-deprived-of-pm-samman-nidhi-due-to-disturbance-in-aadhar-link-banda-news-knp684048354","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक में गड़बड़ी से 500 किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक में गड़बड़ी से 500 किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ऑनलाइन प्रक्रिया किसानों की राह में रोड़ा अटका रही है। कंप्यूटर पर आधार कार्ड इनवैलिड (अवैध) दर्शाए जाने से जिले के 5 हजार पंजीकृत किसान सम्मान निधि से वंचित हो गए हैं। साथ ही 540 किसानों के आधार कार्ड संस्पेंड (निलंबित) दर्शाए जा रहे हैं। उप कृषि निदेशक ने संबंधित बैंक को इस बारे में आगाह कराया है।
उप निदेशक विजय कुमार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, बांदा शाखा प्रबंधक को भेजे पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। जिले के लगभग 5 हजार पंजीकृत किसान इस योजना से इसलिए वंचित हैं कि उनका आधार नंबर इनवैलिड या बैंक खाते या आधार से मिसमैच (मिलान न करना) है।
कहा है कि किसानों द्वारा इसे दुरुस्त कराने के लिए आधार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद भी संशोधन की कार्रवाई नहीं हो पा रही। 540 किसान ऐसे भी हैं जिनका आधार सस्पेेंड प्रदर्शित हो रहा है। शाखा प्रबंधक के हवाले से उप निदेशक ने कहा कि किसानों के ईकेवाईसी और आधार में मोबाइल लिंक करने में बैंक प्रबंधक के कर्मचारी सहयोग कर सकते हैं। उप निदेशक ने कहा है कि किसानों की इस समस्या के निस्तारण के लिए शाखा प्रबंधक उप कृषि निदेशक कार्यालय में कैंप लगाकर निस्तारण कराएं।