{"_id":"5c0d53f6bdec22415b096b91","slug":"50-million-deposited-in-solution-mail","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान मेल में जमा हुए 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान मेल में जमा हुए 50 लाख
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मेले का उद्घाटन करते सांसद भैरो प्रसाद। साथ में विधायक व प्रबंध निदेशक।
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत समाधान मेले में 50 लाख रुपये का बकाया वसूला गया। 102 बकाएदारों की बिजली काटी गई। रविवार को लोक निर्माण विभाग डाक बगले में विद्युत समाधान मेला आयोजित हुआ। सौभाग्य योजना में 103, नेडा ने 33 नए कनेक्शन किए। 62 मीटर बदले गए और 25 नए लगाए गए। 10 ट्यूबवेल व व्यवसायिक कनेक्शन के बिल का संशोधन हुआ।
विज्ञापन
102 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। 342 एलईडी बल्बों की बिक्री हुई। 35 ने सोलर लाइट के लिए पंजीकरण कराया। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने मेले की शुरूआत की। विधायक राजकरन कबीर, आगरा के पावर कार्पोरेशन प्रबंध निदेशक वाणिज्य डीके सिंह, अधीक्षण अभियंता, आगरा अशोक कुमार, मुख्य अभियंता आरके भरद्वाज, उप खंड अधिकारी केके कमल, देववृत आर्या, हिमांशु आदि उपस्थित रहे। उधर, करतल में बिजली विभाग के कैंप में 8 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। टीम में जेई विवेक सिंह सहित पवन कुमार, प्रेम कुमार, प्रमोद कुमार, पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन