फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   5 thousand quintal paddy dump in the procurement centers of the headquarters

मुख्यालय के खरीद केंद्रों में 5 हजार क्विंटल धान डंप

Tue, 18 Jan 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
5 thousand quintal paddy dump in the procurement centers of the headquarters
5 thousand quintal paddy dump in the procurement centers of the headquarters - फोटो : BANDA
बांदा। खरीदा गया धान मिलों में न पहुंचाए जाने से खरीद केंद्र ओवर स्टाक से बाधित हो रहे हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जगह का अभाव बताकर केंद्र प्रभारी खरीद की रफ्तार सुस्त किए हैं। लगभग 5 हजार क्विंटल धान केंद्रों में रखा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित मंडी समिति में विपणन व भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र खुले हैं। जहां पर रोजाना 200 से 300 क्विंटल धान की खरीद की जाती है। 3 हजार क्विंटल से अधिक धान डंप है। गोदाम प्रभारी पंकज का कहना है कि जल्द उठान न हुआ तो खरीद में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन

उधर, भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गोदाम की क्षमता 2 हजार क्विंटल की है। जबकि गोदाम में 1750 क्विंटल धान डंप हो चुका है। पल्लेदार धान की बोरियों को 20 फीट ऊंचाई पर रखने से इनकार कर रहे हैं। जल्द धान का उठान न हुआ तो खरीद बंद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी सीपी पांडेय का कहना है कि मिलर्स प्रतिदिन क्रय केंद्रों से एक ट्रक धान का उठान कर रहे हैं। मकर संक्रांति के त्योहार के कारण धान का उठान नहीं हुआ है। मिलर्स से कहा गया कि दो से तीन ट्रक धान का उठान करें।

बोरे फाड़कर धान खा रहे अन्ना मवेशी
अतर्रा। बिसंडा सहकारी समिति में किसानों से खरीदा गया धान बिना किसी सुरक्षा के टीनशेड के नीचे रखा हुआ है। अन्ना मवेशी बोरे फाड़ कर खा रहे हैं। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी का कहना है कि निरीक्षण कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 खरीद केंद्र में डंप धान में मुंह मारती अन्ना गाय। संवाद

खरीद केंद्र में डंप धान में मुंह मारती अन्ना गाय। संवाद - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed