{"_id":"56fd75ec4f1c1b654bf00105","slug":"49-million-to-the-district-panchayat-budget-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 करोड़ के बजट को जिला पंचायत की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 करोड़ के बजट को जिला पंचायत की मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बजट बैठक में अध्यक्ष निर्मला सिंह, सांसद भैरौं प्रसाद मिश्र और विधायक विवेक कुमार सिंह आदि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। वित्तीय साल के आखिरी दिन जिला पंचायत ने अपना वर्ष 2016-17 का पुनरीक्षित बजट पास कर दिया। कुल 49 करोड़ 36 लाख 20 हजार 600 रुपये का बजट पारित किया गया है। जिला पंचायत की यह तीसरी बैठक थी। लेकिन अध्यक्ष निर्मला सिंह पहली बार बैठक में शामिल हुईं। पिछली बैठक उनकी अस्वस्थ्यता के चलते ऐन मौके पर स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन
सदस्यों की राय पर पिछले और अगले वित्तीय वर्षों के लिए कार्य योजना को स्वीकृति दी गई। पारित बजट में राज्य वित्त आयोग का 30,44,70,600 रुपये, 13वें वित्त आयोग के 7 करोड़ 79 लाख और बीआरजीएफ के 2.98 करोड़ शामिल है।
विज्ञापन
विधायक विवेक कुमार सिंह ने पिछले पांच वर्षों में बनाए गए चेकडैम का मुद्दा उठाया। सवाल किया कि इनमें कितने बचे हैं? उन्होंने घटते जल स्तर पर चिंता जताते हुए यमुना और केन नदी में अवैध खनन रोकने का पर जोर दिया।
विज्ञापन
आरईएस के एक्सईएन ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जाने वाली सड़कों की जानकारी दी। इन प्रस्तावों को ध्वनिमति से स्वीकार किया। ग्रामीण क्षेत्रों में अन्ना प्रथा पर लगाम लगाने के लिए पशु रोधालय खोलने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
बैठक में सांसद भैरौं प्रसाद मिश्र और सीडीओ आरके सिंह समेत सदस्य अरुण कुमार सिंह, मंजू, सुधीर कुमार कुशवाहा, रामबाबू, मीना, आशा देवी, नीतू सिंह, सुखदेव प्रसाद, गीता सिंह, दीपा सिंह गौर, राम कुमार, राज कुमार, जितवा, प्रीत कुमारी, अंजना कुमारी, नीलम देवी, अरविंद, राजभवन, असलम, विनीतिका द्विवेदी, खैरुन निशा, पुष्पा, आशा वर्मा, आराधना, आशा सहित ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह (बड़ोखर), सादिका खातून (जसपुरा), शशि यादव (महुआ), कलमतिया यादव (बिसंडा) आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी डॉ.पीके मिश्र ने किया।