फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   47 more infected including a four-year-old girl

चार साल की बच्ची समेत 47 और संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
47 more infected including a four-year-old girl
बांदा। सर्दी के सितम के साथ कोरोना का कहर भी नहीं थम रहा। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण में मंगलवार को 47 लोग और संक्रमित पाए गए। इनमें एक 4 वर्ष की बच्ची और 13 महिलाएं हैं। ज्यादातर शहर के बाशिंदे हैं। इसी के साथ जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 232 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में लिए गए नमूनों समेत शहर के खाईंपार, बस स्टैंड, निम्नीपार, कटरा, जरैली कोठी, कालू कुआं, इंदिरा नगर, मुचियाना सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नरैनी, जमालपुर, तिंदवारा आदि के मरीज शामिल हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को 2453 लोगों के जांच नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

इन्हें मिलाकर अब तक जनपद में 13,18,591 जांचें की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के 12,37,609 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। यह लक्ष्य का करीब 97 फीसदी है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 53,418 को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed