{"_id":"57c47baa4f1c1bb3672cb55a","slug":"450-sanitation-workers-for-the-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों के लिए 450 ने दिए साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों के लिए 450 ने दिए साक्षात्कार
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार देने आए बेरोजगार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नगर पालिका परिषद, बांदा में संविदा सफाई कर्मियों के लिए सोमवार को पहले दिन 450 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्ता की अध्यक्षता में गठित समिति ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बांदा नगर पालिका में 142 संविदा सफाई कर्मियों के पद के लिए 13,559 अभ्यर्थियों में आवेदन किए हैं। झांसी, मेरठ, बलिया सहित दूर-दराज जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें उच्च शिक्षित और सामान्य वर्ग के युवा भी शामिल हैं। समिति में ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन आदि शामिल थे। पालिका कर्मचारी दानिश सहित अन्य कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन