फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   धान की उठान धीमी होने पर छह मिलर्स को नोटिस

धान की उठान धीमी होने पर छह मिलर्स को नोटिस

Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
धान की उठान धीमी होने पर छह मिलर्स को नोटिस
बांदा। शत-प्रतिशत धान का उठान न होने पर जिले के छह मिलर्स को पीसीएफ महाप्रबंधक ने नोटिस जारी की है। कमासिन, बिसंडा, अतर्रा आदि क्षेत्रों के दस क्रय केंद्रों में 1576 टन धान डिलेवरी के लिए डंप है।
विज्ञापन


पीसीएफ क्रय केंद्र महुआ में 288, कमासिन में 268, बिसंडा में 67, अतर्रा में 119, क्षेत्रीय सहकारी समिति बदौसा में 360, अतर्रा में 87, सीएमएस करतल में 129, अतर्रा में 229, एफएसएस तिंदवारी(उत्तरी) में 23 मीट्रिक टन धान डिलेवरी के लिए डंप है। इससे केंद्रों पर धान खरीद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


पीसीएफ जिला प्रबंधक हरिओम शुक्ला ने पीसीएफ धान क्रय केंद्र से धान के उठान की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए नरेश ब्रदर्स, जयशंकर राइस मिल, नवल किशोर मिनी राइस मिल अतर्रा, मोहनी इंटर प्राइजेज, संन्यासी राइस मिल नरैनी, संजय राइस मिल बांदा को को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि क्रय केंद्रों से 4283 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जिसमें 2707 टन धान की ही डिलवेरी हुई है। 1576 टन धान केंद्रों में डंप है। निर्देश दिए है कि धान क्रय नीति का अनुपान करते हुए केंद्रों पर डंप धान का शीघ्र उठान कराया जाए। अन्यथा कि कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed