Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, दर्जनभर यात्री घायल

बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, दर्जनभर यात्री घायल

Sun, 09 Dec 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, दर्जनभर यात्री घायल
बांदा। बाइक से टकराकर टेंपो पलट गया। उस पर सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए। चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पपरेंदा जा रहा टेंपो मवई बाईपास के पास सामने से आ रही बाइक से टकराकर पलट गया। टेंपो तले यात्रियों को राहगीरों ने बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल शहर के क्योटरा की चंदी (40) पत्नी बच्चे व सावित्री (30) पत्नी चंद्रपाल और शुकुलकुआं की सुकदइया (59) व ब्रजरानी (40) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बाइक चालक को भी चोटें आईं। उसका नाम पता नहीं चल सका। शहर के खूंटी चौराहा की बबली कुशवाहा (30) पत्नी तुलसीदास अपने ममेरे भाई दुलारे (28) पुत्र रामदास (अतर्रा चुंगी चौराहा) के साथ रविवार को सुबह बाइक पर बबेरू जाते समय मूंगुस गांव के पास डंपर की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव निवासी सुधीर सिंह (25) पुत्र बिंदा सिंह शनिवार की रात बिसंडा से बाइक पर घर आते समय अन्ना पशु से टकराकर घायल हो गया। साथ में बैठा पड़ोसी लखन (40) पुत्र चुन्ना राजपूत भी जख्मी हो गया। बरेहटा (जसपुरा) गांव निवासी चंदन देवी (35) पत्नी रामभवन शनिवार को शाम देवर सुनील के साथ बाइक पर गांव जाते समय गिरकर घायल हो गई।


बड़ोखर खुर्द गांव निवासी जितेंद्र (35) पुत्र महेंद्र कुमार की बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। महोबा जनपद के खजुरिहा पारा गांव निवासी आशाराम (40) पुत्र पिल्लू शनिवार को शाम कबरई से घर जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed