{"_id":"5c081006bdec2241d045b11a","slug":"41544032262-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से गिरी बाइक, युवक की मौत
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार बाइक पुल के नीचे जा गिरी। चालक युवक की मौत हो गई। साथ में बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के मंदिर पुरवा का निवासी शारदा (35) पुत्र रामदयाल मंगलवार की रात बाइक पर अपनी ससुराल उमरेंहडा (बिसंडा) गांव जा रहा था। साथ में उसका साथी मोहित (18) भी बाइक पर बैठा था।
गांव पहुंचने से कुछ पहले बाइक असंतुलित होकर पुल के नीचे जा गिरी। दोनों को गंभीर चोटें आईं और बेहोश हो गए। बुधवार को तड़के मोहित को होश आने पर वह किसी तरह उमरेंहडा गांव पहुंचा और शारदा की ससुराल में सूचना दी।
विज्ञापन
ससुराल वाले शारदा को तुरंत जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता के मुताबिक शारदा ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार को ट्रैक्टर लेने ससुराल आ रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी सहोद्रा और दो पुत्र छोड़ गया है। उधर, मोहित को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।