फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   41 corona reports negative in banda

पॉजिटिव युवक के परिजनों समेत 41 की रिपोर्ट निगेटिव, दो से पांच साल के बच्चे भी शामिल

Sun, 03 May 2020 08:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
41 corona reports negative in banda
बांदा में रविवार को झांसी लैब से 41 और कोरोना सैंपल जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। सभी निगेटिव हैं। इनमें चार दिन पूर्व बांदा शहर के कलामतपुरा मर्दन नाका इलाके के पॉजिटिव युवक के 13 परिजन भी शामिल हैं। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी हैं। इन्हीं नमूनों के साथ भेजे गए 5 अन्य नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसमें नरैनी के पॉजिटिव की भी दूसरा सैंपल शामिल है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि रविवार को मिली जांच रिपोर्टों में 41 निगेटिव पाई गई हैं। इनमें 2 वर्ष का बालक और क्रमश: 5 वर्ष व 3 वर्ष की बालिकाएं भी शामिल हैं। ये बच्चे उन 13 लोगों में शामिल हैं जो मर्दननाका छिपटहरी में हाल ही में पॉजिटिव युवक के खानदानी बताए गए हैं। इन सभी को राजकीय मेडिकल कालेज में क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। रविवार को मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड में 19 और को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

इन्हें मिलाकर यहां भर्ती लोगों की संख्या 52 हो गई है। उधर, आइसोलेशन वार्ड में रविवार को 4 लोग भर्ती किए गए हैं। इन्हें मिलाकर इस वार्ड में 15 मरीज हो गए हैं। मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड से अब तक कुल 379 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 95 पहुंच गई है। शनिवार 2 मई को भेजे गए 38 नमूनों की जांच रिपोर्ट भी अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुकछिपकर पहुंचे मजदूर किए गए क्वारंटीन
बदौसा/ओरन। आंध्र प्रदेश और अन्य स्थानों से लुक छिपकर यहां पहुंच गए पांच मजदूरों को ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने दुबरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय निजामी नगर में क्वारंटीन कर दिया है। उनकी थर्मल स्कैनिंग की गई। इनमें से एक को नरैनी सीएचसी भेज दिया गया है। क्वारंटीन सेंटर निजामी नगर में कोई व्यवस्था नहीं हुई। न सफाई, न सैनिटाइजेशन हुआ। मजदूर परेशान हैं।
उधर, बिसंडा क्षेत्र के मजरा अमिलिहा में शनिवार रात मुंबई से तीन मजदूर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रधान व पुलिस चौकी में सूचना दी, लेकिन चौकी पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं ली। मजदूर रात में ही अपने घरों पर ही रुके। बिसंडा पीएचसी की टीम ने यहां आकर उनका चेकअप किया। एक मजदूर को मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। उधर, नगला पुरवा प्राथमिक विद्यालय क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 20 मजदूर बेहाल हैं। उनकी कोई सुध नहीं ले रहा। प्रधान, पुलिस और एसडीएम आदि को सूचना के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हुई। मजदूर भूखे-प्यासे बताए गए हैं।
फ्लैग मार्च किया
बबेरू। एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ राजीव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने फोर्स के साथ रविवार को यहां नगर में फ्लैग मार्च किया। नागरिकों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने को कहा। मॉस्क लगाए रहने पर जोर दिया। कस्बा इंचार्ज भूपेंद्र सिंह, कमासिन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, सत्येंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
फोटो-03बीएनडीपी-3 : मटौंध में रोके गए प्रवासी मजदूर।
मजदूरों को जनपद की सीमा पर रोका
मटौंध। विभिन्न महानगरों से लौटे सैकड़ों मजदूरों को रविवार को सुबह यहां महोबा और बांदा पुलिस ने जनपद की सीमा पर रोक लिया। मजदूर भूख-प्यास से परेशान थे। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह के प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने उन्हें लंच पैकेट व पानी वितरित किया। इनमें बांदा जिले के मजदूर भी शामिल थे। उन्हें उनके गांवों की तरफ रवाना किया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
बैंक कर्मियों ने की बीमा की मांग
बांदा। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की बांदा यूनिट सहायक महासचिव रावेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा है कि कोविड-19 में बैंक कर्मियों के भी संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। इससे बैंक कर्मियों में भय है। उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव और इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश सहायक महासचिव श्री शुक्ल ने इंडियन बैंक एसोसिएशन से मांग की है कि बैंकिंग उद्योग में कार्यरत स्टाफ को भी 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाए। बैंकिंग प्रबंधन सभी स्टाफ के लिए नाइन-95 या नाइन-99 मॉस्क या उच्च गुणवत्ता के सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए।
आग से झुलसी किशोरी की मौत
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई गांव निवासी जगदीश की 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी की शनिवार की देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार की रात घर में वह संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दादा रामऔतार ने बताया कि मजदूरपेशा दिव्याग जगदीश ने दो शादियां की थी। लक्ष्मी पहली पत्नी की इकलौती संतान थी। दूसरी पत्नी से दो पुत्र हैं। घटना की वजह खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगना बताया।

दो पक्षों में लाठियां चलीं, तीन घायल
बांदा। मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। चरखारी (महोबा) थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी नृपत (60) पुत्र रघुवा और उसका भाई घनश्याम (50) और दूसरे पक्ष से पड़ोसी ठाकुरदीन (70) पुत्र सिम्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को दोपहर पुलिस ने तीनों को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। महोबा में पॉजिटिव केस मिलने पर जिला अस्पताल सील होने से उन्हें बांदा अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed