{"_id":"580a533e4f1c1b434b705351","slug":"400-workers-received-a-gift-of-bicycles","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 मजदूरों को मिली साइकिल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 मजदूरों को मिली साइकिल की सौगात
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों को साइकिल देकर रवाना करते राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव और विधायक विशंभर सिंह यादव आदि।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही साइकिल सहायता योजना के तहत शुक्रवार को समारोह के बीच 400 मजदूरों को साइकिल दी गई। जीआईसी ग्राउंड में समारोह को संबोधित करते हुए श्रम विभाग के राज्य स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति अध्यक्ष राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब मजदूरों और सन्निर्माण कर्मकारों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। इन्हीं में से एक में साइकिल भी दी जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कई अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया। फिर राज्यमंत्री ने लाभार्थी मजदूरों को साइकिल सौंपकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक विशंभर सिंह यादव, डीएम योगेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह गौर, सपा उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, देवराज गुप्ता, मनोज निगम लाला, शोभाराम कश्यप, अमर सिंह यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रवण कुमार शुक्ला, ज्ञानेंद्र सिंह, शिव कुमार आदि शामिल रहे। उप श्रमायुक्त आरबी लाल ने आभार जताया। संचालन जलीस भाई ने किया।
विज्ञापन