फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   4 MPs in Bundelkhand did not adopt village

बुंदेलखंड में 4 सांसदों ने गोद नहीं लिए गांव

Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
4 MPs in Bundelkhand did not adopt village
सांसद विशंभर निषाद, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भानु प्रताप सिंह वर्मा, उमा भारती। - फोटो : amarujala

अपने निर्वाचन क्षेत्र के पसंदीदा गांव को ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ (एसएजीवाई) में चयनित करके गांव को विकसित करने में प्रदेश के 74 सांसदों ने दिलचस्पी नहीं ली। इनमें 46 लोकसभा सदस्य और 28 राज्यसभा सदस्य हैं। बुंदेलखंड के भी चार सांसदों ने अब तक गांवों का चयन नहीं किया है।

विज्ञापन


गांवों के प्रति सांसदों की बेरुखी प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (समग्र ग्राम विकास) नवतेज सिंह द्वारा 15 मार्च को जिलाधिकारियों को भेजे गए सरकारी पत्र से उजागर हुई। सांसदों को पिछले वर्ष सितंबर माह से आदर्श ग्राम योजना के तहत दूसरे चरण का गांव का चुनने के लिए लगातार अनुरोध किया जा रहा है। लेकिन सांसद इस पर तवज्जो नहीं दे रहे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने सितंबर और जनवरी माह में भेजे गए इसी आशय के सरकारी पत्रों का हवाला देकर कहा है कि प्रदेश के 46 लोकसभा सदस्य और 26 राज्यसभा सदस्यों ने दूसरे चरण में अपने संसदीय क्षेत्रों के आदर्श गांवों का चयन नहीं किया है। जिससे उनके गांवों को वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी से कहा है कि दूसरे चरण के गांवों का चयन करके इसकी पुष्टि सांसद से कराकर वेबसाइट पर शीघ्रातिशीघ्र लोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों का चयन न करने वाले बुंदेलखंड के सांसदों में बांदा से राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद और हमीरपुर से लोकसभा सदस्य कुंवर पुष्पेंद्र सिंह, जालौन के लोकसभा सदस्य भानुप्रताप सिंह वर्मा और झांसी की लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed