फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   4 jilo ke nodal adikari nukat

मंडल के चारों जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त

Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
4 jilo ke nodal adikari nukat
बांदा। शहर और गांवों में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए शासन ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में वरिष्ठ नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। संबंधित जिलों में नोडल अधिकारी एक सप्ताह प्रवास कर कोविड अस्पतालों की हकीकत परखेंगे। ऑक्सीजन और बेड व्यवस्था व दवा आदि की समीक्षा कर शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक, चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में नियोजन व कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग प्रमुख सचिव आमोद कुमार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। हमीरपुर व महोबा जनपद के नोडल अधिकारी पर्यटन एवं संस्कृति संस्कृति विभाग के सचिव रवि कुमार एनजी बनाए गए हैं। चित्रकूट के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह होंगे। वरिष्ठ नोडल अधिकारी शासन द्वारा जारी निर्देशों को अनुपालन कराएंगे और निगरानी समितियों की समीक्षा करेंगे। डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग और संदिग्ध मरीजों को मेडिकल किट आदि की भी पड़ताल की जाएगी। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों को परखेंगे व उन्हें और प्रभावी बनाने में भी सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed