फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   377 ticketless passengers caught, fine of Rs 2 lakh 62 thousand collected

Banda News: 377 बेटिकट पकड़े, दो लाख 62 हजार का जुर्माना वसूला

Fri, 26 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
377 ticketless passengers caught, fine of Rs 2 lakh 62 thousand collected
बांदा। शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में बांदा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट निरीक्षण दल एवं आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने ने सिर्फ ट्रेनों की जांच की बल्कि स्टेशन के प्रतीक्षालय, खानपान स्टॉलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने में 377 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे करीब 262860 रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच दल ने मानिकपुर-कानपुर, कानपुर-मानिकपुर, ग्वालियर-प्रयागराज एक्सपेस, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस, सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, झांसी-बांदा मेमू का निरीक्षण किया। जांच दल में मुख्य टिकट निरीक्षक विनय शंकर श्रीवास्तव, तारिक हुसैन, मंजूर अहमद, रजत कुमार शुक्ला, परशुराम, आरके दुबे, वैभव अग्रवाल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed