फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   36, including two women by donating blood

दो महिलाओं समेत 36 ने किया रक्तदान

Sun, 02 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 02 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
36, including two women by donating blood
रक्‍ततदान करती मह‌िला। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। विश्व रक्तदान दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की रक्तदान की अपील और कोशिश फिर कारगर हुई। नवरात्र का पहला व्रत और उमस भरी गर्मी के बावजूद दो महिलाओं समेत 36 लोगों ने रक्तदान किया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शिविर आयोजकों और रक्तदाताओं को सराहा।

विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के बैनर तले रक्तदान शिविर लगा। सबसे पहले समाजसेवी अंजू दमेले (रानी) ने रक्तदान किया। वह व्रत थीं और पूरे नवरात्र रहेंगी। आर्ट आफ लिविंग की अन्नपूर्णा सिन्हा पत्नी अरुण सिन्हा (मुचियाना) ने भी व्रत के बावजूद रक्तदान किया।
विज्ञापन


ब्लड बैंक परिसर में आयोजित गोष्ठी में डीएम योगेश कुमार ने रक्तदान को महादान बताया। रक्तदाताओं और आयोजकों को सराहा। चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. राकेश रमन ने कहा कि एक व्यक्ति के दान किए रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के आयोजन की सराहना की। सीएमओ मेजर डॉ.जीएस वाजपेयी ने कहा कि व्रत के बावजूद इतनी संख्या में रक्तदान प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएल गोस्वामी, जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश और प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता ने भी उत्साह बढ़ाया। शिविर का संचालन कर रहे ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी ने कहा कि जरूरतमंदों को ब्लड बैंक के जरिये खून उपलब्ध कराने में ‘अमर उजाला’ अव्वल है। कृषि विश्वविद्यालय और पंचायतीराज विभाग को भी सराहा।

रक्तदान में हमेशा योगदान करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ऊषा सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, व्यापार मंडल और मुक्तिधाम प्रबंधक संतोष कुमार गुप्त, रेड रिबन क्लब और केसीएनआईटी के श्यामजी निगम, भारत स्वाभिमान न्यास के सजल रेंढर, आर्ट आफ लिविंग के विनोद ओमर व अरुण सिन्हा, कृषि विश्वविद्यालय के एनके वाजपेयी व बीके गुप्ता, सचिन चतुर्वेदी, विजय ओमर भी मौजूद रहे।

अंजू दमेले रानी (बन्योटा), अन्नपूर्णा सिन्हा (मुचियाना), उत्तम गोयल (गूलर नाका), प्रखर पांडेय (इंदिरा नगर), राहुल गुप्ता (कैलाशपुरी), स्वप्निल गुप्ता (दुर्गा बाजार), अनुरोध सिंह पटेल (शंकर नगर), अभिषेक खरे डंपी (जंगल दफ्तर परिसर), दीपक कुमार (कृषि विश्वविद्यालय), मोहित कुमार सिंह (कृषि विश्वविद्यालय), अभिषेक शुक्ला (कृषि विश्वविद्यालय), पवन कुमार (कृषि विश्वविद्यालय), दिनेश निषाद (बदौसा), प्रशांत श्रीवास्तव (कैलाशपुरी), आनंद कुमार साहू (केसीएनआईटी), धीरेंद्र (केसीएनआईटी), रवींद्र कुमार प्रजापति (निवाइच), सुयश वाखले (अलीगंज), बजरंग दल के राम त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार, मोनू कुशवाहा, दिनेश गुप्ता तथा कांता प्रसाद, मंजूषा, दीपक सोनकर, प्रिंस पाठक, रुपाली सिंह, शरद कुमार, एके शर्मा, श्यामजी निगम, सचिन चतुर्वेदी, अंबरीश कुमार सिंह, सौरभ गुप्ता।


इनका रहा सहयोग
डॉ. एसके वाजपेयी (प्रभारी), बृजेंद्र कुमार (जिला कार्यक्रम प्रबंधक एड्स), डॉ. पीसी अहिरवार (चिकित्साधिकारी), धर्मेंद्र लाल गुप्ता व एसएन द्विवेदी (वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन), वर्षा गुप्ता (काउंसलर), रिजवान हुसैन नकवी, हितेंद्र (लैब टेक्नीशियन), आशीष कुमार (डाटा इंट्री आपरेटर), संजय साहू, मुशीर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed