{"_id":"5f760f888ebc3e9b7520d286","slug":"35-year-old-zebra-line-changed-in-preparation-for-festivals-in-banda-banda-news-knp5859573157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : त्योहारों की तैयारी में बदली 35 साल पुरानी जेब्रा लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : त्योहारों की तैयारी में बदली 35 साल पुरानी जेब्रा लाइन
विज्ञापन
132 सब स्टेशन में जेब्रा तार बदलते बिजली कर्मी।
- फोटो : BANDA
बांदा। नवरात्र, दशहरा और दीपावली त्योहारों के लिए पावर कारपोरेशन (ट्रांसमीशन) तैयारियों में जुट गया है। मंडल मुख्यालय के प्रमुख सब स्टेशन 220 केवी (तिंदवारी रोड) और 132 केवी (चिल्ला रोड) के 35 वर्ष पुराने खटारा हो चुकी सिंगल जेब्रा लाइनों को बदल दिया गया है।
इनकी जगह दोगुनी क्षमता वाले डबल लाइन जेब्रा लगाए गए हैं। इन सब स्टेशनों के उपकरणों को बदल दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को बांदा शहर समेत जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में भी पौने छह घंटे बिजली बंद रही।
नवरात्र और दशहरा इसी माह शुरू हो रहे हैं। अगले माह दिवाली होगी। त्योहारों पर बिजली का लोड बढ़ेगा। इसी के मद्देनजर यहां तिंदवारी रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन में गुरुवार को अनुरक्षण/मेंटीनेंस का काम चला।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) रविकांत वर्मा ने बताया कि 220 केवी सब स्टेशन सहित चिल्ला रोड और औगासी स्थित 132 केवी सब स्टेशनों की लाइनों के पीजी क्लैंप और जंफर बदले गए हैं। कई स्थानों पर टाइडनिंग कार्य किया गया है।
बांदा के 132 केवी सब स्टेशन में लगे 35 वर्ष पुराने जर्जर 33 केवी सिंगल जेब्रा बस को हटाकर ट्विन जेब्रा (दोहरे तार वाले) लगाए गए हैं। इसके लिए गुरुवार को सुबह 9 बजे से शट डाउन लेकर आपूर्ति बंद की गई। हालांकि दोपहर एक बजे तक के लिए ही थी।
काम 2 बजे के बादे पूरा हो पाया। 2.40 बजे आपूर्ति चालू हो पाई। इन कामों के दौरान उप खंड अधिकारी श्यामजी गुप्ता सहित अमित निषाद, आशाराम, संतोष तिवारी, दीप सिंह अवर अभियंता उपस्थित रहे।