{"_id":"669c05565fe68db49b01ff74","slug":"35-students-left-compartment-and-improvement-exam-banda-news-c-212-1-bnd1005-113395-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 35 परीक्षार्थी ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 35 परीक्षार्थी ने छोड़ी
विज्ञापन
बांदा। हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज में कड़ी निगरानी में कराई गईं। 380 परीक्षार्थियों में 35 ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में परीक्षा कराई गईं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा दवीं व 12वीं की कंपार्टमेटं तथा इंप्रूवमेंट परीक्षा डीएवी इंटर कालेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुईं। गेट में कक्ष निरीक्षकों तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। मोबाइल, घड़ी, बैग आदि बाहर रखा लिए गए। करीब सवा 11 बजे परीक्षा छूटीं। पहली पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 207 परीक्षार्थियों में 140 उपस्थिति हुए, जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटर के 173 परीक्षार्थियों में 162 ने पेपर दिए, जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट व डिप्टी कलक्टर इरफान उल्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक जीआईसी बिलगांव प्रधानाचार्य अमर पाल, केंद्र व्यवस्था व डीएवी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार परीक्षा में निगरानी करते रहे। पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सील कर सुरक्षित कोठार में रखवाया गया।