फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   35 migrant women goat rearing training

35 प्रवासी महिलाओं को बकरी पालन प्रशिक्षण

Wed, 29 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
35 migrant women goat rearing training
बांदा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रवासी मजदूरों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की श्रृंखला में तीन दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण तिंदवारा गांव में दिया गया। इसमें 35 प्रवासी महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया। समन्वयक डा.मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में पांच तकनीकी सत्र आयोजित हुए।
विज्ञापन

इनमें बकरियों के स्वास्थ्य, प्रजनन, आहार, आवास प्रबंधन की जानकारियां दी गईं। केंद्र अध्यक्ष डा.श्याम सिंह ने बकरी पालन व्यवसाय को आय बढ़ाने का अच्छा जरिया बताते हुए प्रशिक्षार्थियों से इसे अपनाने को कहा। कहा कि इसमें न्यूनतम लागत से अधिक आय हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

इसीलिए बकरी को गरीब की गाय भी कहा गया है। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं में गोमती देवी, उमा देवी और मीना देवी ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। अध्यक्ष श्री सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र और करौंदा के पौधे वितरित किए। केंद्र वैज्ञानिक डा.सुभाषचंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed