फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   35 lakhs given by two MLAs, overturning MPs

दो विधायकों ने दिए 35 लाख, सांसदों का ठेंगा

Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
35 lakhs given by two MLAs, overturning MPs
बांदा। कोरोना-19 से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीद को सदर विधायक और नरैनी विधायक को छोड़कर अभी तक किसी भी सांसद व विधायक ने निधि से पैसा नहीं दिया है। ऐसे में मरीजों के बेहतर इलाज में उपकरणों व मानव संसाधनों की कमी आड़े आ रही है। इसके लिए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सांसद और विधायकों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

डीएम ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद सहित चारों विधायकों को भेजे गए पत्र में कहा कि जनपद में कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों व मानव संसाधनों की खासी कमी है।
विज्ञापन

विधान मंडल क्षेत्र की विकास निधि में शासन ने सरकारी अस्पताल व मेडिकल कालेजों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना, ऑक्सीजन सिलिंडर, प्रॉक्योरमेंट, टेस्टिंग, स्क्रीनिंग, आईसीयू, वेंटिलेटर, आरटीपीसीआर जांच मशीन, बेड आदि के क्रय के लिए गत वर्ष व इस वर्ष आंशिक संशोधन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद, विधायक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों को निधि से ज्यादा से ज्यादा से राशि दे सकते हैं, जबकि पहले महज 25 लाख राशि तक देने का अधिकार था। डीएम ने कहा कि निधि का वार्षिक परिव्यय तीन करोड़ रुपये है।
चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने निधि की आधी राशि डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दी है। सांसद और विधायक चाहें तो निधि से अस्पतालों व मेडिकल कालेज में कोविड-19 के बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों आदि की खरीद के लिए धनराशि स्वीकृत करने की संस्तुति पत्र दे सकते हैं।
दो विधायकों ने दी 35 लाख की निधि
चालू वित्तीय वर्ष में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ऑक्सीजन सिलिंडर, हैंड सैनिटाइजर, मास्क व दवाओं की खरीद के लिए 25 लाख रुपये निधि से दिए हैं। नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में ऑक्सीजन प्लांट में जनरेटर सुविधा मुहैया कराने को 10 लाख निधि से दिए हैं। नरैनी में ऑक्सीजन प्लांट आबकारी विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है। हालांकि, जिले की आबादी के मुताबिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा है।
अस्पताल गोद लिए, पर नहीं दिया धेला
हाल ही में यहां आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने क्षेत्र के एक-एक अस्पताल को गोद लेकर उसमें सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। जनपद में सांसद व विधायकों ने अस्पतालों को गोद तो ले लिया, लेकिन अभी तक निधि से धेला नहीं दिया।

अभी तक महज सदर विधायक द्वारा 25 लाख रुपये निधि से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिए जाने की संस्तुति की है। बजट जारी हो गया है। वहीं नरैनी विधायक द्वारा 10 लाख रुपये जेनरेटर के लिए निधि से दिए जाने की संस्तुति की है। अन्य जनप्रतिनिधियों से निधि संबंधी कोई संस्तुति पत्र नहीं मिला है।
-आरपी सिंह, जिला ग्राम्य विकास अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed