फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   33 inmates found absent in old age home

Banda News: वृद्धा आश्रम में 33 संवासी मिले अनुपस्थित

Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
33 inmates found absent in old age home
बांदा। मॉनीटरिंग कमेटी शेल्टर होम/अपर जिला जज एससी/एसटी एक्ट अनु सक्सेना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नदीम अनवर, विधि सेवा प्राधिकरण की सचिव सुचेता चौरसिया के औचक निरीक्षण में नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में 33 संवासी अनुपस्थित मिले। भूतल व प्रथम तल में कुल 105 बेड मिले।
विज्ञापन

प्रबंधक श्याम किशोर त्रिवेदी ने बताया कि आश्रम में दो गार्ड सहित 16 कर्मचारी नियुक्त है। इनमें 11 कर्मचारी उपस्थित मिले। रजिस्टर के अनुसार आश्रम में 88 पुरुष व 23 महिलाएं सहित 111 संवासी पंंजीकृत है। भूतल व प्रथम तल में कुल 105 के सवाल पर प्रबंधक ने कहा कि 28 बेड स्टोर में रखे है। मॉनीटरिंग कमेटी अध्यक्ष ने प्रबंधक को निर्देश दिए कि स्वच्छता के नियमों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन

कहा कि आश्रम में नए संवासी को रजिस्टर्ड करने के पूर्व उनकी कोरोना जांच कराई जाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि वृद्धजनों को बीमारियों से बचाव के लिए शुद्ध पेयजल की उचित व्यवस्था एवं ताजा भोजन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ने बताया कि संवासियों को फर्स्ट एड किट उपलब्ध है। आपातकाल में उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जाता है। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ आदि होता है। राशिद अहमद डीईओ भी मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed