बांदा। पंडित जेएन कालेज में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) बी प्रमाण पत्र की परीक्षा 60 (यूपी) एनसीसी बटालियन (फतेहपुर) लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह के निर्देशन में हुई। प्रथम पाली में लिखित व द्वितीय पाली में प्रयोगात्मक परीक्षा हुई।
दोनों परीक्षाओं में कैडिटों से हथियार, मैप रीडिंग, ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट, वैटिल क्राफ्ट के बारे में जानकारी ली गई। परीक्षा में जेएन कालेज सहित बजरंग इंटर कालेज (बांदा), महाविद्यालय (अतर्रा), हिंदू इंटर कालेज (अतर्रा) के 183 कैडिटों ने प्रतिभाग किया।
32 कैडिट अनुपस्थित रहे। कर्नल अरूण कुमार, बजरंग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, जेएन कालेज के एनसीसी अधिकारी प्रत्यूष मिश्रा, महाविद्यालय (अतर्रा) के एनसीसी अधिकारी डा. पीके विश्वकर्मा, हिंदू इंटर कालेज (अतर्रा) के वीएम सिंह, सीनियर कैडिट संदीप सिंह, शुभम द्विवेदी, ज्ञानेश्वर आदि मौजूद रहे।