{"_id":"5aa805e64f1c1bc4758b5386","slug":"31520960998-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में मिले तो कर दिए जाएंगे शोभायात्रा से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में मिले तो कर दिए जाएंगे शोभायात्रा से बाहर
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। रामनवमी शोभायात्रा में जोश में होश न खोने की अपील की गई है। साथ ही नशे में पाए जाने पर शोभा यात्रा से बाहर कर दिए जाने की चेतावनी दी गई है। यह निर्णय मंगलवार को महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में हुई रामनवमी केंद्रीय महोत्सव समिति की बैठक में लिया गया।
शोभायात्रा 29 मार्च को निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि जुलूस में रामभक्त अनुशासित और शालीन रहेंगे। अमित सेठ भोलू ने कहा कि नशे की हालत में शामिल होने वाले युवकों पर स्थानीय समितियां कार्रवाई करें। प्रभाकर सिंह चंदेल ने पुष्प वर्षा पर जोर दिया। अध्यक्ष महेंद्र धुरिया (शंभू) ने यात्रा रूट और तैयारियों के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि समस्याओं को लेकर 14 मार्च (बुधवार) को डीएम और एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा।
महामंत्री अभिषेक पांडेय, पुष्कर द्विवेदी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, घनश्याम सिंह राजपूत, अशोक ओमर आदि ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में दीपक गुप्ता, मुदित सिंह, अरविंद त्रिपाठी, चंद्रमोहन बेदी, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता अनशनकारी, पंकज रैकवार, शिवपूजन गुप्ता, रजत सेठ, अभिनव गुप्ता, नईम नेता, सन्नी धुरिया, नरायन धुरिया, प्रकाश साहू, सत्यप्रकाश, सौरभ जैन, शंकर सोनी, श्यामलाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।