{"_id":"59c7ec854f1c1b8b688b6569","slug":"31506274437-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के लिए 31 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के लिए 31 तक आवेदन
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बांदा (ब्यूरो)। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ में प्रशिक्षण के लिए कक्षा नौवीं की छात्राएं 31 सितंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने बताया कि संस्था भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी पद के लिए प्रदेश से चुने हुए छात्रों को रियायती शुल्क पर प्रशिक्षण देता है। सैन्य सेवाओं में बालिकाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए वर्ष 2018-19 में पहली बार कक्षा-नौवीं में बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन