फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   3.49 billion, ahead of the district plan

3.49 अरब की जिला योजना को हरी झंडी

Sun, 08 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
3.49 billion, ahead of the district plan
जिला योजना की बैठक में मंत्री ब्रहशंकर त्रिपाठी, सांसद भैरौं प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिला योजना समिति की बैठक में वर्ष 2016-17 के लिए तीन अरब 48 करोड़ 90 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया। सबसे अधिक 31.78 करोड़ पीडब्ल्यूडी को मिलेंगे। शनिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बांदा प्रभारी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में योजना व्यय संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


स्वीकृत जिला योजना में कृषि विभाग को नौ लाख, सहकारिता विभाग को 34 हजार, पशु पालन विभाग को दो करोड़ 69 लाख 38 हजार, मत्स्य विभाग को 83 हजार, दुग्ध विकास को 25.68 लाख, वन विभाग को 9.3 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 2.26 करोड़, पंचायतीराज विभाग को 7.80 करोड़, लघु सिंचाई को पांच करोड़, खादी ग्रामोद्योग 8.40 लाख, लोक निर्माण विभाग 31.78 करोड़, पर्यटन विकास को 90 लाख, प्राथमिक शिक्षा 63.69 लाख, उच्च शिक्षा 15 लाख, जल निगम 20.73 करोड़, पंचायती राज 20.34 करोड़, इंदिरा आवास 35.59 करोड़, नगरीय पेयजल 4.44 करोड़, समाज कल्याण 11.10 करोड़ व पिछड़ी जाति कल्याण को 11.22 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने शासन से योजना धनराशि समय से अवमुक्त कराने का भरोसा देते हुए अधिकारियों को ईमानदारी व मेहनत से काम करने की नसीहत दी। बैठक में सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र, विधायक विशंभर सिंह यादव, दलजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह समेत योजना समिति सदस्य मौजूद रहे। डीएम योगेश कुमार ने सदस्यों के सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिया। योजना प्रस्ताव सीडीओ आरके सिंह ने प्रस्तुत किया। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव समेत विभागीय अधिकारी और सपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed