फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   27-year-old farmer from having betrayed

27 साल से किसान खा रहे धोखा

Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 19 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
27-year-old farmer from having betrayed
राहुल संदेश यात्रा के साथ रवाना होते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू। कांग्रेस की राहुल गांधी संदेश रथ यात्रा में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले 27 साल से यूपी बेहाल है। किसानों के साथ धोखा हो रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। बिजली बिल हाफ कर दिया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांवले प्रसाद आर्य ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा रवाना की। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला व प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र की अगुवाई में बबेरू मुख्य चौराहे से शुरू हुई यात्रा क्षेत्र के भांटी, परास, औगासी, भभुवा, पिंडारन, पतवन, काजी टोला आदि गांवों में घूमी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हमदर्द है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने सूबे में सरकार बनने पर अपनी घोषणा में किसानों का कर्ज माफ करने और बिजली का बिल हाफ करने को कहा है। कांग्रेस कभी झूठे वादे नहीं करती। प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि किसान बदहाल जिंदगी जी रहे हैं। 27 सालों में प्रदेश सरकारों ने किसानों से सिर्फ वोट लिया। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, जीपी सिंह पटेल, ओमप्रकाश गौतम, इंद्रनारायण द्विवेदी, गजेंद्र सिंह पटेल, बी लाल, शैलेंद्र सिंह, आदित्य स्वरूप, गंगा विष्णु मिश्र, शिवमंगल प्रसाद निषाद, राजन साहिल, रामानुज भौंरहा, नोखेलाल सिंह खेंगर, चुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, लल्लू पहलवान, धीरेंद्र प्रताप सिंह पटेल, दिनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed