फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   27 departments planted 36.71 lakh plants in one day

27 विभागों ने एक दिन में लगाए 36.71 लाख पौधे

Sun, 05 Jul 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
27 departments planted 36.71 lakh plants in one day
27 departments planted 36.71 lakh plants in one day - फोटो : BANDA
बांदा। एक ही दिन में प्रदेश में 25 करोड़ पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को पूरे जिले में पौधरोपण अभियान की धूम रही। 27 विभागों में बंटे लक्ष्य के मुताबिक हरेक विभाग ने पौधरोपण किया। इन विभागों को 36 लाख 71 हजार 907 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित था। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने इसमें सहभागिता की। वन विभाग सहित सभी विभागों ने दावा किया शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 15 हजार पौधे रोपे गए। कानपुर में शहीद पुलिस कर्मियों और सीमा पर शहीद सैनिकों की स्मृति में एक-एक पौधा रोपा गया। इसे शहीद पार्क का नाम दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी, विधायक प्रकाश द्विवेदी, शासन से नामित नोडल अधिकारी मनीष चौहान व वन विभाग के नोडल अधिकारी भीमसेन, डीएम अमित सिंह बंसल, एसपी डा. एसएस मीणा, विश्वविद्यालय कुलपति डा. यूएस गौतम, मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ संजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि स्वदेश गौरव शिवहरे ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजकरन कबीर ने कटरा कालिंजर में, विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति ने बांदा-फतेहपुर रोड पर और विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने मोरहा गांव के पास पौधरोपण किया। डीएफओ ने दावा कि निर्धारित लक्ष्य से ज़्यादा 36 लाख 81 हजार 325 पौधे रोपे गए हैं।
राजकीय महिला डिग्री कालेज में पौधरोपण के साथ ही अभिभावकों को भी पौधे वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी व ज्योति मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी सिंह व विद्यालय की छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।
आर्य कन्या इंटर कालेज में डीआईओएस विनोद कुमार सिंह, प्रबंधक शमीम बानो, प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाफ ने भी विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। केसीएनआईटी में निदेशक पीके चौधरी, डा. प्रशांत चौधरी और ग्रुप सदस्यों ने पौधरोपण किया।
विद्यार्थी परिषद विभाग संगठन मंत्री प्रवीण लखेरा, सह जिला संयोजक सुधांशु सिंह, सहित मोहित गुप्ता, अजय सिंह गौतम, आशीष गौतम, विवेक भदौरिया, पंकज त्रिवेदी, सतीश, अतुल साहू, आदित्य गुप्ता, राजीव भुर्जी, अनुराग सिंह, इत्यादि शामिल रहे।
बड़ोखर बुजुर्ग राजकीय हाईस्कूल में प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा के नेतृत्व में 35 पौधे रोपे गए। विमला रानी, सुनीता देवी, मांशी ओमर, अनीता, माया आदि स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

उधर, जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में बीएसए हरिश्चंद्र नाथ सहित स्टाफ ने एक-एक पौधा रोपा। बीएसए ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में लक्ष्य के मुताबिक 14660 पौधे रोपे गए।

27 departments planted 36.71 lakh plants in one day

27 departments planted 36.71 lakh plants in one day- फोटो : BANDA

27 departments planted 36.71 lakh plants in one day

27 departments planted 36.71 lakh plants in one day- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed