फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   26 departments will plant 1.85 crore plants

26 विभाग रोपेंगे 1.85 करोड़ पौधे

Thu, 02 Jul 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
26 departments will plant 1.85 crore plants
ट्रैक्टर पर पौध रखवाते वन विभाग अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में दो दिन बाद 5 जुलाई को होने जा रहे वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नर्सरी से पौधों की उठान शुरू हो गई है। पूरे मंडल में इस साल एक करोड़ 85 लाख 51 हजार 883 पौधरोपण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक अभियान में 26 विभाग सहभागिता करेंगे। पौधरोपण स्थलों पर पौध भेजे जा रहे हैं। बांदा नर्सरी से वन विभाग के अधिकारी अपनी देखरेख में पौधों को ट्रैक्टरों से संबंधित विभाग में पहुंचा रहे हैं। पौधरोपण का स्थान निश्चित हो चुका है। गड्ढे भी खुदवा लिए गए हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण का जिलेवार लक्ष्य
जिला लक्ष्य
बांदा 36,81,325
हमीरपुर 51,36,967
महोबा 47,42,347
चित्रकूट 47,93,244
कैमूर वन्य जीव 1,98,000
योग 1,85,51,883
सम्मान निधि पाने वाले किसान भी रोपेंगे पौधे
चित्रकूटधाम मंडल के वन संरक्षक ने बताया कि किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों से भी पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए मंडल के सात लाख किसानों को सागौन के पांच-पांच सागौन पौधे दिए जाएंगे। इसके अलावा मंडल में कृषि विभाग 9 लाख 55 हजार 540 पौध लगवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष अमरूद, नीबू, करौंदा, सहजन (मूंगा) और सागौन के पौधे तैयार कराए हैं। सागौन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, क्योंकि यह पेड़ आग से झुलस जाने पर पुन: अंकुरित हो जाता है। 5 जुलाई को वन विभाग 26 अन्य विभागों के साथ मिलकर लक्ष्य को पूरा करेगा।-कृष्ण कुमार सिंह, वन संरक्षक, चित्रकूटधाम मंडल (बांदा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed