{"_id":"58d6be414f1c1bfc411a17de","slug":"26-cattle-fleas-in-the-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में भूसे की तरह भरे 26 मवेशी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में भूसे की तरह भरे 26 मवेशी पकड़े
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज रामलीला में पशु तस्करों से मुक्त भैंसे।
- फोटो : amarujala
कंटेनर में भूसे की तरह लादकर कानपुर देहात मंडी ले जा रहे ट्रक को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने पकड़ लिया। चालक और क्लीनर की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पशु क्रूरता अधिनियम में दोनों का चालान किया गया। उधर, मवेशियों को गोशाला में रखा गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात अतर्रा चुंगी चौराहा पर हिंदू संगठनों ने दुधारू मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ लिया। कंटेनर में 26 मवेशी भरे देखकर उत्तेजित लोगों ने चालक और परिचालक की धुनाई शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। मवेशियों को गणेश भवन, अलीगंज में बांध दिया। दोपहर बाद सभी जानवरों को कच्चा तालाब स्थित अरविंद त्रिपाठी की गोशाला भेज दिया। चारा-पानी का बंदोबस्त किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह और अलीगंज चौकी प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि जोला (मुजफ्फर नगर) निवासी चालक शहजाद व क्लीनर उस्मान पुत्रगण खलील जबलपुर से मवेशी लेकर कानपुर देहात की राजपुर पशु मंडी जा रहे थे। कंटेनर में जानवरों को बुरी तरह रखा गया था। इनमें 23 भैंस और 3 भैंसा हैं। दोनों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ट्रक चालक के मुताबिक मवेशियों के बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन