फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   250 gareeb bachchon ka praivet skoolon mein isee maah daakhila

250 गरीब बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में इसी माह दाखिला

Tue, 04 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
250 gareeb bachchon ka praivet skoolon mein isee maah daakhila
बांदा। बेहतर शिक्षा के लिए नामचीन प्राइवेट स्कूलों में इस वर्ष भी गरीबों के बच्चों को दाखिला मिलेगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जनपद के 21 विद्यालयों में दुर्बल व अलाभित समूह के ढाई सैकड़ा बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। बच्चों का चयन 10 अगस्त को लाटरी से होगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों का प्रवेश तीन चरणों में कराया जाना है। जून में प्रथम चरण में ऑनलाइन व ऑफलाइन 184 आवेदन प्राप्त हुए थे। सात आवेदन निरस्त हो गए। 177 बच्चों को दाखिला मिल चुका है। जुलाई में दूसरे चरण में 95 आवेदनों में 75 बच्चों के दाखिले कराए गए। अब तीसरे चरण के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। लाटरी से चयनित बच्चों के प्रवेश कराए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाती है। फीस सीधे स्कूल भेजी जाती है। पाठ्य पुस्तकें, यूनिफार्म आदि के लिए भी पांच हजार रुपये सालाना छात्र के खाते में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

चयनित निजी विद्यालयों में बांदा शहर में सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल, विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, संत तुलसी पब्लिक स्कूल, डीआर पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स, श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भागवत मेमोरियल एकेडमी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह के पहले बुधवार को होगी प्रबंध समिति की बैठक
बांदा। परिषदीय स्कूलों में माह के प्रथम बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होगी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय के विकास पर चर्चा होगी। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी, लेखपाल, एएनएम व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शासन के आदेशों का हवाला देते हुए खंड शिक्षाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि बैठकों में पाठ्य पुस्तकें, यूनिफार्म, हाउस होल्ड सर्वे में चयनित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन, मिड-डे मील सहित ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय में पानी, बिजली, कक्ष व बाउंड्री निर्माण, शौचालय, रसोईघर, किचेन गार्डन, ब्लैक बोर्ड और सफाई व्यवस्था आदि की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय की प्रबंध समिति बैठक में जिला व तहसील स्तरीय एक अधिकारी समेत लेखपाल, एएनएम व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य व प्रधानाध्यापक और ग्रामीण हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed