फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   250 bed hospital to be built at a cost of 100 crores

100 करोड़ की लागत से बनेगा 250 बेड का अस्पताल

Fri, 28 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
250 bed hospital to be built at a cost of 100 crores
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में लगभग 100 करोड़ की लागत से 250 बेड का एक और अस्पताल बनेगा। कार्यदायी संस्था नामित होने के साथ ही कार्ययोजना आदि प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि अभी बजट मंजूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मौजूदा में यहां 500 बेड का अस्पताल है। नया अस्पताल बनने के बाद एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ जाएंगी। ज्ञात हो कि सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री जब जिले में आए थे तभी उनके कहने पर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।
विज्ञापन

नए अस्पताल के लिए मेडिकल कालेज में इमरजेंसी और वार्ड ब्लाक के बीच खाली पड़ी जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसके निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को नामित किया गया है। अस्पताल निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शासन ने कार्यदायी संस्था नामित कर दी, पर अभी बजट जारी नहीं किया। मेडिकल कालेज प्रशासन के मुताबिक, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि अभी मेडिकल कालेज में 500 बेड का अस्पताल संचालित है।
250 बेड का नया अस्पताल बनने के बाद क्षमता बढ़ जाएगी। इसके अलावा एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़कर 150 हो जाएंगी। पीजी कोर्स की सीटों में भी वृद्धि होगी। अभी यहां 13 सीट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दो अस्पतालों में साढ़े 700 बेड क्षमता हो जाने पर डाक्टर व स्टाफ तथा संसाधन भी बढ़ेंगे।
जल्द शुरू होगा सीटी स्कैन, टेंडर प्रक्रिया पूरी
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर लगभग तीन माह में सीटी स्कैन शुरू होने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। पांच साल की अवधि के लिए कार्यदायी संस्था ने शासन से 2 करोड़ 62 लाख 55 हजार रुपये बजट मांगा है।

प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन चालू करने के लिए करीब तीन साल से कवायद चल रही है, कक्ष तैयार है। सीटी स्कैन मशीन और बिजली आदि व्यवस्थाओं के लिए बजट की जरूरत है। बताया कि अभी प्रतिमाह 30 से ज्यादा मरीज सीटी स्कैन के लिए आते हैं। इसके शुरू होने पर मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed