फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   25 more corona infected including Banda Medical College doctor

बांदा मेडिकल कालेज के डाक्टर सहित 25 और कोरोना संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
25 more corona infected including Banda Medical College doctor
रोडवेज बस में कोविड गाइड लाइन की अनदेखी करते यात्री। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। लगातार बढ़ रहे कोरोना के कारवां में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी बड़ा इजाफा हुआ। एक मुश्त 25 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें मेडिकल कालेज के एक डाक्टर सहित मेडिकल कालेज के 16 अन्य लोग शामिल हैं। संक्रमितों में 12 महिलाएं और एक किशोरी है। सभी की जांच रिपोर्ट आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन्हें मिलाकर अब जनपद में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 90 हो गई है। तीन सक्रिय संक्रमितों के निगेटिव रिपोर्ट आने पर शुक्रवार को उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 87 हो गई है।
विज्ञापन

उधर चित्रकूट में सात, हमीरपुर में आठ और महोबा में दो पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को बांदा में 26 संक्रमित पाए गए थे। पिछले एक सप्ताह से रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं। इनमें पिछले दो दिनों में संख्या में काफी उछाल आई है। सभी संक्रमितों को उनके घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 2302 जांच की गई है। शुक्रवार को संक्रमित होने वालों में शहर के बस स्टैंड का 23 वर्षीय युवक, बन्योटा का 26 वर्षीय युवक, कटरा कालिंजर की 32 वर्षीय युवती, महुआ का 20 वर्षीय युवक, हलवा डेरा की 21 वर्षीय युवती, बीरा गांव का 26 वर्षीय युवक शामिल है। इसके अलावा मेडिकल कालेज के 27 वर्षीय डाक्टर सहित 9 महिला संक्रमित हैं।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जनपद में 13 लाख 9 हजार 9 जांच की जा चुकी हैं। 15 से 18 वर्ष के 39,630 किशोरों को पहली डोज दी जा चुकी है। 332 हेल्थ केयर वर्कर, 121 फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक 264 लोगों को बूस्टर (सतर्कता) डोज दिया जा चुका है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में 12,76,205 को पहली डोज दी जा चुकी है। 7,19,443 लोगों ने दूसरी डोज भी ले ली है।

रोडवेज बसों में बिना मास्क कर रहे यात्रा
अतर्रा। रोडवेज बसों में यात्री मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। परिवहन निगम बसों में सैनिटाइजेशन भी नहीं करा रहा। शुक्रवार को दोपहर बांदा जाने वाली बस में 48 यात्री सवार थे। इनमें से 38 यात्री बिना मास्क थे। बस परिचालक रमेश ने कहा कि वह मास्क लगाकर काम करते हैं। यात्रियों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed