फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   24 884 bogus voters in municipalities

नगर निकायों में 24,884 मतदाता फर्जी

Wed, 13 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 13 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
24 884 bogus voters in municipalities
स्थानीय निकाय निर्वाचक सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ की बैठक। - फोटो : amarujala
बांदा। नगर निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 24,884 फर्जी मतदाता पाए गए हैं। इन्हें सूची से खारिज किया जा रहा है। सबसे ज्यादा फर्जी मतदाता बांदा शहर में हैं। एडीएम ने मतदाता और जनसंख्या का अनुपात मानक के अनुसार न पाए जाने पर पुनरीक्षण अभियान में लगे अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बुधवार सदर तहसील सभागार में पुनरीक्षण में लगे कर्मचारियों की बैठक में समीक्षा की गई।
विज्ञापन


जिले में दो नगर पालिका परिषद बांदा व अतर्रा और छह नगर पंचायतें हैं।  इन सब में कुल 2,28,062 मतदाता दर्ज हैं। माह भर से चल रहे पुनरीक्षण अभियान में ज्यादातर मतदाताओं के नाम नगर निकाय के अलावा विधानसभा क्षेत्रों में भी दर्ज पाए गए हैं। थे। इनमें कुछ ऐसे नाम भी दर्ज हैं जो शहर छोड़कर बाहर जा चुके हैं या उनकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने जनसंख्या और मतदाताओं के अनुपात की गड़बड़ी पर नाराजगी जाहिर की है। अतर्रा में यह अनुपात 87.69, बांदा में 79.48, मटौंध में 79.92, तिंदवारी में 82.89, बबेरू में 82.66,नरैनी में 71.17, ओरन में 86.36 और बिसंडा नगर पंचायत में 81.56 है। जबकि मानक के मुताबिक 65 प्रतिशत से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने बीएलओ, पर्यवेक्षक, सेक्टर आफीसर और अधिशाषी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपते हुए जनसंख्या और मतदाताओं का अनुपात कम करने को कहा है। मानक से ज्यादा अनुपात पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निर्वाचन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।


एडीएम ने बीएलओ व पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि अपना मोबाइल फोन हमेशा खुला रखें। डीएम हर रोज पुनरीक्षण कार्य की प्रगति समीक्षा कर रहे हैं। यदि मोबाइल बंद मिला या प्रगति धीमी मिली तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed