फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2389 workers will get golden card

2389 श्रमिकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड

Wed, 29 Jul 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
2389 workers will get golden card
बांदा। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों के भी गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विशेष निर्देश शासन ने जारी किए हैं। इन निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मंडल के चारों जिलों में 2389 श्रमिकों की सूची तैयार की है। इन्हें जल्द गोल्डन कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना कई साल से चल रही है। इसमें पात्र गरीबों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए गोल्डन कार्ड जारी होते हैं। चित्रकूटधाम मंडल में अब तक लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासी मजदूरों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने मंडल के चारों जिलों में 2389 श्रमिकों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में 1,07,120 लोगों के गोल्डन कार्ड बने हैं। शासन के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान महानगरों से घर आए श्रमिकों को भी योजना में शामिल कर गोल्डन कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सूची तैयार की है। इनमें बांदा जिले के 1115, चित्रकूट के 237, हमीरपुर के 603 और महोबा के 434 श्रमिक शामिल हैं। योजना के नोडल डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गोल्डन कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed