फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   22 thousand farmers of the Mandal are deprived of the respect of the fund 18-42-46

निधि के सम्मान से वंचित हैं मंडल के 22 हजार किसान 18-42-46

Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
22 thousand farmers of the Mandal are deprived of the respect of the fund 18-42-46
बांदा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से चित्रकूटधाम मंडल के हजारों किसान अभी सम्मानित नहीं हो पाए। कुछेक को एक-दो किस्त ही हाथ आई। मौजूदा समय में मंडल के चारों जिलों में 22,233 किसान इस योजना से महरूम हैं। हालांकि मंडल के 8,86,165 किसान योजना के लाभार्थी हैं। ये नौ किस्त पा चुके हैं। जल्द ही 10वीं किस्त भी मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को छह हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद दी जा रही है। यह तीन किस्तों में हो रही है। विभागीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही इस योजना का लाभ मिल रहा है। मंडल में ऐसे किसानों की भी एक बड़ी तादाद है जो अपना रजिस्ट्रेशन तो करा चुके हैं पर उनके खातों में किस्तें नहीं आ रही हैं। इसके पीछे विभिन्न तकनीकी खामियां बताई गई हैं। योजना से सबसे ज्यादा 14,804 किसान बांदा जिले के वंचित हैं। महोबा में 6323, हमीरपुर में 821 और चित्रकूट में 285 किसानों को निधि के सम्मान का इंतजार है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक निधि में जो बातें आड़े आ रही हैं उनमें ज्यादातर कंप्यूटर से जुड़ी हैं। मसलन किसान के आधार कार्ड, बैंक खाता में नाम का मिलान न होना, खाता बंद होने की समस्याएं ज्यादा है। हालांकि विभागीय अधिकारी दावा कर रहे है कि मिसमैच खातों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। पिछले माहों में 50 हजार से अधिक ऐसे खातों को दुरुस्त कराया गया है, जिनमें विभिन्न तकनीकी गड़बड़ियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में कृषक सम्मान निधि एक नजर में
जिला किसान लाभान्वित वंचित
बांदा 339645 324841 14804
चित्रकूट 187386 187101 285
हमीरपुर 221998 221177 821
महोबा 159369 153046 6323
योग 908398 886165 22233
किसानों को सर्वाधिक दिक्कतें नाम मिसमैच या फिर बैंक खाता व अन्य कंप्यूटर पर फीडिंग के दौरान की गई गड़बड़ी से आ रही है। कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन के दौरान किसानों की डाटा फीडिंग गलत कर दी गई है। किसी में नाम गलत है तो किसी में खाता नंबर और किसी में आधार की स्पेलिंग गलत है। इसका खामियाजा किसानों को भोगना पड़ रहा है इस त्रुटियों के चलते 22 हजार से अधिक किसानों को किसान सम्माननिधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि कई बार गड़बड़िया दुरुस्त कराई गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

किसान सम्मान निधि में करीब एक लाख से अधिक किसानों के डाटा में जो त्रुटियां थी उन्हें दुरुस्त किया जा चुका है। अवशेष किसानों की त्रुटियों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। जल्द डाटा फीडिंग सहित अन्य गड़बड़ियों को ठीक कराया जाएगा।-उमेशचंद्र कटियार, संयुक्त कृषि निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed