फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   22 people's condition worsened after eating momos, eight admitted to medical college

Banda News: मोमोज खाने से 22 की हालत बिगड़ी, आठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sun, 24 Aug 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
22 people's condition worsened after eating momos, eight admitted to medical college
फोटो 13-शुक्रवार की रात मसूरी खेरवा गांव में बच्चों का उपचार करती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : संवाद
नरैनी (बांदा)। मसूरी खेरवा गांव में गुरुवार को ठेले वाले से मोमोज लेकर खाने से 22 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। आठ लोगों को शुक्रवार की शाम को सीएचसी बहेरी लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिलाधिकारी ने रात में ही गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजा। बाकियों का इलाज गांव में ही किया जा रहा है। बीमार पड़ने वालों में आठ बच्चे हैं और नौ किशोर हैं। एक महिला सहित पांच युवा हैं। पुलिस का कहना है कि ठेली वाले का सामान जब्त कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मसूरी खेरवा गांव निवासी रामचंद्र और नीरज ने बताया कि गांव में ठेले से शाम में गांव की मोहिनी (13), माही (6), पीहू (5), नेहा (24), प्रांशु (13), अंश (3), मुन्नी (40), पूजा (12), रंजीत (16), सानू (13), दीपक (15), सूरज (16), महक (5), शिवा (7), अरविंद (28), अर्चना (17), गीता (29), जगवीर (14), स्नेहा (18), विवेक (14), प्रिंस (12), प्रीति (9) ने मोमोज खरीदकर खाए लिए।
विज्ञापन

आधी रात के बाद से इनकी हालत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त होने पर गांव वालों ने गांव में ही डॉक्टर को दिखाया। हालत ज्यादा खराब होने पर शुक्रवार की शाम को आठ लोगों को सीएचसी बहेरी लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉ. अतुल वर्मा ने सभी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. अतुल के मुताबिक सभी फूड प्वाइजिंग के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी जे. रीभा के आदेश पर सीएचसी बहेरी अधीक्षक डॉ. देव तिवारी, डॉ. विनोद, फार्मासिस्ट कमलेश व आनंद, वार्डबॉय रोहित व अनूप पाल, दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की टीम रात 11 बजे घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज किया। एएनएम कल्पना त्रिपाठी, आशा कार्यकर्ता मीना कुशवाहा मौजूद रहीं।
---
22 लोग फूड प्वाइजिंग का शिकार हुए हैं। आठ लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। शेष का उपचार गांव में कैंप लगाकर किया जा रहा है। - डॉ. देव तिवारी, अधीक्षक, सीएचसी, बहेरी।

---
गांव में मोमोज का ठेला लगाने वाले का सामान पुलिस ने जब्त कर लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बरामद सामान का परीक्षण करेगी। फूड इंस्पेक्टर से जांच कराई जा रही है। गांव वालों ने अब तक ठेले वाले के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
-चंद्रप्रकाश तिवारी , थानाध्यक्ष, गिरवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed