फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   22 officers and 119 workers absent, salary stopped

बांदा: 22 अफसर और 119 कर्मी अनुपस्थित, वेतन रोका

Thu, 03 Dec 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
22 officers and 119 workers absent, salary stopped
आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम आनंद कुमार सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। गुरुवार को पूरे जिले में सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच का अभियान चला। डीएम, एडीएम, उप जिलाधिकारियों आदि ने आकस्मिक निरीक्षण किए। कुल 22 अधिकारी और 119 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम आनंद कुमार सिंह ने संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। जगह-जगह गुटके की पीक और गंदगी व फाइलों का रखरखाव ठीक न होने पर नाराजगी जताई। सफाई और पत्रावलियों का रखरखाव ठीक करने के निर्देश दिए। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा उपस्थित मिले।
विज्ञापन

उधर, डीएम के निर्देश पर एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सुधीर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह व महेंद्र प्रताप ने जिला मुख्यालय के कई कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उप जिलाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में तहसील स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपनी ड्यूटी से 22 अधिकारी और 119 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अनुपस्थित तिथि का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि ड्यूटी पर समय से आएं-जाएं और पूरे समय उपस्थित रहें। वरना सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed