फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2.13 crore saplings will be planted in three districts of Mandal

Banda News: मंडल के तीन जनपदों में रोपे जाएंगे 2.13 करोड़ पौधे

Thu, 06 Jul 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 06 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
2.13 crore saplings will be planted in three districts of Mandal
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के तीन जनपदों में इस वर्ष 2.13 करोड़ पौध रोपे जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि निजी व उद्यान विभाग की पौध सहित 81 राजकीय नर्सरियों में 2.53 करोड़ से अधिक पौधे तैयार हैं। मंडल में पहली बार 10 एकड़ के 80 से अधिक नंदन, आयुष व ग्राम वन तैयार किए जाएंगे। इन्हें पंचायतीराज, ग्राम विकास व आयुष विभाग तैयार करेगा।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में सात जुलाई को महा पौधरोपण अभियान शुरू होगा। शासन ने मंडल के तीन जनपदों बांदा, हमीरपुर व महोबा में वन विभाग सहित 20 से अधिक विभागों को दो करोड़ 12 लाख एक हजार 880 पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया है। पौधरोपण के लिए विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। हालांकि वन विभाग दो करोड़ 13 लाख से अधिक पौधरोपण की तैयारी में लगा है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि मंडल की 16 निजी पौधशाला सहित 81 उद्यान व वन विभाग की नर्सरियों में मानक के अनुरूप तीन फीट लंबे दो करोड़ 53 लाख, 56 हजार 663 पौध तैयार हैं। जिन्हें विभागों को पौधरोपण के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश पर मंडल में पहली बार एक एकड़ से दस एकड़ तक के 80 से अधिक नंदन वन, आयुष वन, ग्राम वन बनाए जाएंगे। वन में प्रति एकड़ 1600 पौधे रोपित किए जाएंगे। नंदन वन की पंचायतीराज विभाग, आयुष वन की आयुष व स्वास्थ्य विभाग, ग्राम वन की जिम्मेदारी ग्राम विकास विभाग उठाएगा।
नंदन वन में झाडिय़ों व बेलदार, आयुष वन में औषधीय नीम, अर्जुन, बेल, बेर, कैथा आदि, ग्राम वन में आम, जामुन, शीशम, महुआ, सागौन आदि पौधे रोपित किए जाएंगे। विभागों ने राजस्व विभाग व ग्राम पंचायत के सहयोग से भूमि के चिहांकन का काम शुरू कर दिया है। जिसे गुरुवार की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।




जनपद लक्ष्य तैयारी

हमीरपुर 82,47,940 82,61,056

महोबा 66,14,800 67,34,646

बांदा 63,39,140 63,40,886

--------------------------------------

योग- 2,12,01,880 2,13,36,588

---------------------------------------



जनपद नर्सरी पौध

बांदा 16 77,96,674

महोबा 35 81,32,965

हमीरपुर 30 94,27,024

---------------------------------------

योग- 81 2,53,56,663

----------------------------------------




1,91,000, औद्योगिक विकास 26,000, नगर विकास 48,000, पीडब्ल्यूडी 33,000, जल शक्ति 35,000, रेशम 41,000, कृषि विभाग 3,41,000, पशुपालन 26,000, सहकारिता 8400, उद्योग 26,000, विद्युत 20,160, माध्यमिक शिक्षा 11,000, बेसिक शिक्षा 19,000, प्राविधिक शिक्षा 13,000, उच्च शिक्षा 46,000, श्रम विभाग 6,700, स्वास्थ्य विभाग 37,000, परिवहन 6,300, रेलवे 45,000, रक्षा 13,000, उद्यान 2,35,000, पुलिस विभाग को 18,480 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।



पौध रोपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नर्सरियों में पर्याप्त पौध
भी है। पौध रोपण के लिए गड्ढे तैयार हैं। लक्ष्य से अधिक पौधरोपण का अनुमान है।

मनीष मित्तल

वन संरक्षक

चित्रकूटधाम वृत्त, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed