फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   21 people became great donors by donating blood in the epidemic

महामारी में रक्तदान कर 21 लोग बने महादानी

Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
21 people became great donors by donating blood in the epidemic
बांदा। कोरोना महामारी और डेंगू के बढ़े संक्रमण के बीच विश्व रक्तदान दिवस पर महादानियों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इनमें अधिकारी, मेडिकल छात्र, स्वयं सेवी और रक्तदान संगठनों से जुड़े युवा एवं नागरिक शामिल रहे। परंपरा बरकरार रखते हुए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने अबकी भी रक्तदान के महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने रक्तदान को बहुत ही पुनीत कार्य बताते हुए शिविर आयोजन की सराहना की। रक्तदान के लिए 60 पंजीकरण हुए। 21 ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली अक्टूबर रक्तदान दिवस पर मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अलग-अलग स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुए। मेडिकल कॉलेज में चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र के महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मेडिकल कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार वर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बांदा यूनिट अध्यक्ष डॉ. मो. रफीक, डॉ. शबाना रफीक (एमडी), सेवर्स आफ लाइफ संरक्षक डॉ. शेख सादी जमां व अध्यक्ष सलमान खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आईजी और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने रक्तदानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चिराग फाउंडेशन और रफीक नर्सिंगहोम की ओर से डॉ. शबाना रफीक ने रक्तदानियों को आयरन टॉनिक और स्वल्पाहार भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. वीके तिवारी और सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद्र ने शिविर का उद्घाटन किया। ब्लड बैंक के डॉ. एसके बाजपेयी, रक्तकोष प्रभारी डॉ. विनीत सचान, सहित लैब टेक्नीशियन शशांक खैरवार, अनुराग पांडे, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी, आशीष कुमार, पंकज जायसवाल, आसिम खां, प्रमोद यादव, मो. नौशाद खां, संजय, विनय कुमार आदि शामिल रहे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज : सेवर्स ऑफ लाइफ संगठन : अपूर्व निगम (कटरा), नितिन मतानी (कैलाशपुरी), राजा भैया (अलिहा), अभिषेक राज गुप्ता (सब्जी मंडी), स्वतंत्र गुप्त (महेश्वरी देवी)।
मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस छात्र व स्टाफ : आलोक सिंह, शिल्पा चौरसिया, अजय सरोज, भवानी शंकर, विजय कुमार, गोविंद प्रसाद, अजय सिंह पटेल, मुकेश सिंह, निखिल सिंह, सौरभ मिश्रा।

जिला अस्पताल में महादानी : उपायुक्त एनआरएलएम कृष्ण करुणाकर पांडेय (विकास भवन), नवीन सिंह (बिलगांव), आसिम खां (ब्लड बैंक), श्याम बहादुर पाल (सर्वोदय नगर), धीरेंद्र गौतम (स्वराज कालोनी) रवींद्र अनुरागी (सर्वोदय)।

21 people became great donors by donating blood in the epidemic

21 people became great donors by donating blood in the epidemic- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed