फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   21 couples married without dowry

21 जोड़ों ने रचाया बिना दहेज विवाह

Sun, 25 Feb 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Sun, 25 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
21 couples married without dowry
सामूहिक विवाह में शामिल वर-वधू। - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के भव्य आयोजन में 21 जोड़ों का दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह हुआ। यह सभी क्षत्रिय बिरादरी के थे। बड़ी संख्या में संत, मनीषी, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


शहर के नजदीक पल्हरी गांव में स्थित स्मृति वाटिका में शनिवार को पड़ोसी मध्य प्रदेश सहित बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों से आए 21 जोड़ा वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष उदयशंकर सिंह, गायत्री तपोवन टोली प्रमुख गंगा सिंह, संत पागल दास (आयोध्या) आदि ने वैदिक रीति-रिवाज से पणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया। हरेक जोड़े को महासभा की ओर से उपहार के रूप में अलमारी, बक्सा, बिस्तर, बर्तन, मंगल सूत्र, कपड़े आदि दिए गए। हरिद्वार की टोली ने प्रेरक गीत गाए। विवाह की डोर में बंधी कई वधुएं निराश्रित और गरीब घरानों की थीं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। सभी ने आयोजन की सराहना की। संयोजक नरेंद्र सिंह परिहार और महासभा जिलाध्यक्ष डा.एसएन सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह का मकसद दहेज और फिजूलखर्ची से बचना है। यह पुण्य कार्य है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कुरीतियां रोकने के लिए क्षत्रिय संगठन सक्रिय हों।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह में सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र व पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी व राजकरन कबीर, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह सहित जगराम सिंह चौहान, डा.विजय सिंह चौहान, रामकरन सिंह बच्चन, जयराम सिंह बछेउरा, राहुल सिंह, राजेश सिंह गौर, प्रभाकर अवस्थी, जय प्रकाश सिंह राजू, सूर्यपाल सिंह चौहान, एसके सिंह, कमलेश सिंह, बृजेश सिंह, प्रशांत भदौरिया, श्याम सिंह, दिनेश सिंह, आरएन सिंह, शिवमंगल सिंह, डा.दीपक सिंह गौर, छंगा सिंह, धर्मेंद्र कछवाह, राजनारायण द्विवेदी, दिलीप सिंह, पट्टीदार सिंह, राजबाबू सिंह परमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक विवाह में शादी करने वाले जोड़े
आराधना-नीरज सिंह, रानी सिंह-शिवपूजन सिंह, राधा देवी-शुभम सिंह, रचना सिंह-सूरज सिंह, प्रिया सिंह-चंद्रभान सिंह, रश्मी सिंह आकांक्षा-हेमंत सिंह परिहार, परुल सिंह-अभिषेक सिंह, प्रिया सिंह-जगजीत सिंह, खुशबू सिंह-शिवपूजन सिंह, रेनू देवी-सौरभ सिंह परमार, आरती सिंह तोमर-ओमवीर सिंह राजावत, पूर्णिमा सिंह-राजकुमार सिंह, अन्नू सिंह-अजय वीर सिंह, रश्मी सिंह-रोहित सिंह, निशा सिंह-चुन्ना सिंह, राधा देवी-गोविंद सिंह, खुशबू सिंह-बड़ेलाल सिंह चंदेल, रंजना सिंह-अमरजीत सिंह, खुशबू सिंह-शिवराज सिंह, प्रीति सिंह-प्रदीप सिंह, रश्मी देवी-मोहित सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed