फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   206 students will get degrees in the convocation

Banda News: दीक्षांत समारोह में 206 छात्रों को मिलेगी उपाधियां

Sat, 21 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
206 students will get degrees in the convocation
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह 27 जनवरी को होगा। इसमें राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल शिरकत करेंगी। यह जानकारी कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह ने दी है। बताया कि इस वर्ष कुल 206 छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में कुलपति ने बताया कि इस वर्ष होने वाला दीक्षांत समारोह उत्सव के रूप में होगा। आयोजन उद्यान महाविद्यालय के बहुउद्देश्यीय हाल में होगा। कुलपति ने बताया कि समारोह से पहले 3-4 दिन दीक्षोत्सव मनाया जाएगा। इसमें परंपरागत खेल प्रतियोगिता, काव्य व निबंध लेख, चित्रकला, लोकनृत्य, भाषण और वक्ताओं के व्याख्यान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ.एसके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समितियां बनाई गई हैं। कृषि, उद्यान व वानिकी महाविद्यालयों के स्नातक व विभिन्न विषयों के परास्नातक में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधियां व मेडल प्रदान किए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि राजभवन से प्राप्त प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed