{"_id":"5c17d679bdec2256c73ec547","slug":"201545066105-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से जेई और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से जेई और किसान की मौत
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बांदा। शीतलहर का कहर शुरू हो गया। लगातार तीसरे दिन 7 डिग्री सेल्सियस पर टिका पारा जानलेवा बनने लगा। रविवार की रात पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता की ठंड के चलते हार्ट अटैक से मौत हो गई। दूसरी घटना में खेत में पानी लगा रहे किसान की ठंड लगने से जान चली गई। अब तक ठंड से चार मौतें हो चुकी हैं।
सोमवार को सवेरे की शुरूआत कोहरे से हुई। दिनभर हल्की धूप और बादलों की आवाजाही ने ठंड और बढ़ा दी। गलन भी खूब रही। अधिकतम पारा 26 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस पर टिके तापमान से जनजीवन ठिठुरता रहा।
वहीं ठंड की ठिठुरन से शहर के छोटी बाजार निवासी अजय श्रीवास्तव (57) पुत्र गिरिजा प्रसाद की रविवार की रात हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में हार्ट अटैक भी आ गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद मौत हो गई। अजय यहां पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय में अवर अभियंता थे। पिछले वर्ष ही प्रमोशन हुआ था। उनके साढ़ू रवि निगम ने बताया कि ठंड लगने से दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
उधर, खत्री पहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सुखदेव उर्फ (45) पुत्र किशोरी रविवार की रात खेत में पानी लगा रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। घर में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
पुत्र बबलू ने बताया कि मृतक के नाम सात बीघा जमीन है। कुछ जमीन बंटाई में भी लिए था। रात को खेत में पानी लगाने के दौरान ठंड लगी थी। एक अन्य घटना में शहर के सर्वोदय नगर निवासी चुन्नू (65) पुत्र भिखारी की सोमवार को दोपहर घर में ठंड से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।