{"_id":"5abbdd524f1c1bf1298b4643","slug":"201522261330-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों को 92 पैसे प्रीमियम पर 10 लाख का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों को 92 पैसे प्रीमियम पर 10 लाख का बीमा
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) पोर्टल की वेबसाइट से आन लाइन ई-टिकट बुक करने वाले कन्फर्म/आरएसी रेल यात्रियों को मात्र 92 पैसे के प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का बीमा दिया जा रहा है। साथ ही आईआरसीटीसी से यह टिकट खरीदने पर यात्रियों से कोई प्रीमियम नहीं वसूला जा रहा है।
यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बांदा के सांसद (राज्यसभा) विशंभर प्रसाद निषाद द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न में दिया है। रेल मंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट 2018-19 में घोषणा की गई है कि 600 मुख्य रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पीपीपी माध्यम से भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम द्वारा शुरू किया जा रहा है। बताया कि चूंकि स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना स्टेशनों के आसपास खाली पड़ी भूमि का लाभ उठाने की मंशा से बनाई गई है। इसलिए इसकी कोई निधि निर्धारित नहीं की गई है। आमतौर पर इन परियोजनाओं पर रेलवे की कोई लागत नहीं होती।
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे ने दुर्घटना बीमा योजना के तहत तीन भारतीय कंपनियों से करार किया है। डिजिटल/कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए नि:शुल्क बीमा मुहैया कराया जा रहा है। आईआरसीटीसी से आनलाइन कन्फर्म/आरएसी टिकट खरीदने पर यात्रियों से कोई प्रीमियम वसूल नहीं किया जा रहा। आईसीटीसी द्वारा प्रीमियम राशि का भुगतान सीधा बीमा कंपनियों को किया जाता है। रेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पहली सितंबर 2016 से 28 फरवरी 2018 तक दुर्घटना कवरेज के रूप में यात्रियों को 3.43 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
-आनलाइन ई-टिकट बुकिंग पर दी जा रही सुविधा
-आईआरसीटीसी से टिकट खरीदने पर प्रीमियम फ्री
-बांदा के सांसद को रेल मंत्री ने दी जानकारी