फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 19 को, सदस्यों की बैठक

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 19 को, सदस्यों की बैठक

Tue, 27 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 19 को, सदस्यों की बैठक

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। निर्वाचन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी और 19 मार्च को मतदान और मतगणना के साथ खत्म होगी। उधर, नए अध्यक्ष के लिए जिला पंचायत सदस्यों में भी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को लगभग डेढ़ दर्जन सदस्यों या उनके प्रतिनिधियों ने बैठक कर निर्विरोध अध्यक्ष चुनने की मंशा जताई।

जिला मजिस्ट्रेट डीपी गिरि द्वारा मंगलवार को जारी उप चुनाव सूचना में बताया कि 12 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 मार्च को प्रात: 11 से दोपहर तीन बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 मार्च को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान और इसके फौरन बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन पत्र कलक्ट्रेट में डीएम या एडीएम कार्यालय में जमा होंगे। अन्य प्रक्रियाएं और मतदान आदि भी कलक्ट्रेट में होगा। एडीएम गंगाराम गुप्ता को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


उधर, अधिसूचना जारी होते ही सदस्यों में भी सरगर्मियां शुरू हो गईं। मंगलवार को दोपहर एक होटल में एक दर्जन से ज्यादा सदस्य या उनके प्रतिनिधियों ने बैठक की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में चर्चा हुई कि मठाधीशों से परहेज कर सर्वसम्मति से अपने बीच का अध्यक्ष चुना जाए। कहा कि मठाधीश वोट लेकर सदस्यों को उपेक्षित कर देते हैं। यह भी तय हुआ कि कोई भी सदस्य किसी प्रत्याशी के कब्जे में कहीं नहीं जाएगा। होली के बाद बैठक कर अध्यक्ष पद का नाम तय कर लिया जाएगा। इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, जितवा यादव, रामबाबू, राजकुमार यादव सहित सदस्यों के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा, आरबी यादव, अरविंद त्रिपाठी, सीताराम, रमेश साहू, जुग्गीलाल यादव, सद्दाम, रफीक व विनय और पूर्व डीडीसी जयराम सिंह आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं निर्मला सिंह को 21 सदस्यों ने 23 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर हटा दिया था। उन्हीं की रिक्त सीट पर उप चुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा। अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली जसपुरा ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एंव नगरीय निकाय) जिला मजिस्टे्रट दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 7 मार्च को दोपहर 11 से 3 बजे तक नामांकन और इसके बाद पर्चो की जांच होगी। 8 मार्च को दोपहर 11 से 3 बजे तक नाम वापसी और 9 मार्च को 11 से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन मतगणना होगी। यहां ब्लाक प्रमुख पर अनारक्षित है। पूरी चुनाव प्रक्रिया जसपुरा ब्लाक मुख्यालय में ही पूरी होगी। चुनाव अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होगा। पदाभिहित सहायक निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अरविंद कुमार तिवारी बनाएं जाएंगे।


-12 मार्च से शुरू होगा नामांकन
-सदस्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई
-निर्विरोध अध्यक्ष बनाने की कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed