फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बुंदेलखंड में भाजपा ने सपा का दूसरा तख्ता पलटा

बुंदेलखंड में भाजपा ने सपा का दूसरा तख्ता पलटा

Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड में भाजपा ने सपा का दूसरा तख्ता पलटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। भाजपा की भगवाकरण की राजनीति में बुंदेलखंड में महोबा के बाद बांदा की जिला पंचायत में तख्ता पलट हो गया। भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंककर दोनों जिले में सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटें छीन लीं। चित्रकूट और हमीरपुर में अभी सपा के ही जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। चित्रकूट में भी अविश्वास प्रस्ताव की कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हो सकी।

सपा सरकार में वर्ष 2016 में जिला पंचायतों के चुनाव हुए थे। लगभग पूरे बुंदेलखंड में सपा ने परचम लहराया था। अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सदस्य भी जीते थे, लेकिन पिछले वर्ष प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जिला और क्षेत्र पंचायतों में भी भाजपा ने भगवा मुहिम छेड़ दी। कई ब्लाक प्रमुखों का तख्ता पलट कर दिया गया। कुछ ने भाजपा में शामिल होकर कुर्सी बचा ली।
विज्ञापन


बांदा में जसपुरा ब्लाक की सपा से चुनी गईं ब्लाक प्रमुख सादिका खातून को भाजपा नेताओं की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये हटा दिया गया। कमासिन, बबेरू ब्लाकों में भी सुगबुगाहट चल रही है। बुंदेलखंड के अन्य जिलों में भी भाजपा सपाई अध्यक्षों और प्रमुखों के सफाये में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed