{"_id":"59fcb6504f1c1b70548babb3","slug":"201509733968-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए गरीबों को दो लाख में देगा फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए गरीबों को दो लाख में देगा फ्लैट
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा । खुद का अपना मकान बनाने में अक्षम गरीबों को साढ़े चार लाख कीमत का मकान विकास प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा। इसमें ढाई लाख अनुदान होगा और दो लाख रुपये लाभार्थी को खुद लगाना होगा। विभाग में पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत विकास प्राधिकरण गरीब व्यक्तियों के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवास बनवाएगा। 4.50 लाख कीमत में एक फ्लैट तैयार होगा। इसमें दो कमरे, रसोईघर, शौचालय, स्नानघर व बालकनी शामिल है। भवन चार मंजिला होगा।
साढ़े चार लाख लागत में केंद्र सरकार डेढ़ लाख और राज्य सरकार एक लाख रुपये अनुदान दे रही है। दो लाख रुपये लाभार्थियों को अपने पास से खर्च करना होगा। उसके पास नगद धनराशि न होने पर बैंक के जरिए दो लाख तक लोन दिलाया जाएगा। इच्छुक गरीब परिवार विकास प्राधिकरण दफ्तर में 10 रुपये का फार्म लेकर पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह फसल सुरक्षा की गारंटी देती है। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने कहा कि गेहूं और अन्य रबी फसलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल बीमित धनराशि का डेढ़ फीसदी प्रीमियम किसानों को भरना होता है।
फसल में ओलावृष्टि, अनावृष्टि, अति वृष्टि समेत अन्य दैवीय आपदा में नुकसान होता है तो बीमा कंपनी नुकसान के आधार पर 25 से 100 फीसदी तक लाभ देगी। इस योजना का लाभ ऋणी व गैर ऋणी दोनों तरह के किसान लाभ ले सकते हैं। ब्लाकों में राजकीय बीज भंडार में संपर्क कर सकते हैं। पिछले साल जनपद में 1100 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इसमें 9.5 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को दिया गया है। 30 नवंबर तक अपनी फसलों का बीमा किसान जरूर कराएं।