फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सड़क हादसों में भाई-बहन समेत 6 घायल

सड़क हादसों में भाई-बहन समेत 6 घायल

Sat, 16 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में भाई-बहन समेत 6 घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा।
सड़क हादसों में भाई-बहन समेत छह राहगीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।


मटौंध थाना के खरगा गांव में अरविंद (22) पुत्र सुखदेव शुक्रवार को सुबह बहन गुड्डो (17) को बाइक पर लेकर बबेरू से घर आते समय गांव के नजदीक बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव का फूल सिंह (75) पुत्र गज्जू शुक्रवार को सुबह रोडवेज से पैदल भतीजी मीना के घर जा रहा था। रोडवेज बस ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक बस लेकर फरार हो गया। आदर्श बजरंग इंटर कालेज के छात्रों ने परिजनों को सूचना दी।

बबेरू कस्बे का आशीष (22) पुत्र चंद्रपाल शुक्रवार को सुबह बाइक से बबेरु जाते समय जुगरेहली गांव के पास पेड़ से टकराकर घायल हो गया। अटघार (महोबा) गांव का दीपक तिवारी (29) पुत्र हरीशंकर बाइक पर महोबा से वापस घर आते समय रेवई गांव के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों के पीछा करने पर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। गिरवां थाना क्षेत्र के मजरा गांव का देवकुमार (40) पुत्र बुल्ला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह खुले में शौच के बाद वापस घर आ रहा था।
विज्ञापन



-सड़क हादसों में भाई-बहन समेत छह घायल


ट्रेन में श्रद्धालु वृद्ध की मौत
बांदा (ब्यूरो)। गुवाहाटी (असम) में कामाख्या देवी के दर्शन करके वापस आ रहे वृद्ध श्रद्धालु की ट्रेन में मौत हो गई। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत करीब 200 श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन में सवार थे। दतिया (मध्य प्रदेश) का गोविंद सहाय (66) पुत्र रामसखे तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। शुक्रवार को सुबह ट्रेन में अचानक उसकी मौत हो गई। वह शक्कर का कारोबारी था। ट्रेन में उसके परिजन सहित लगभग दो सैकड़ा अन्य श्रद्धालु थे। जीआरपी थानाध्यक्ष पीएल प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन व पड़ोसी शव दतिया ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------


छत से गिरकर दो घायल
बांदा (ब्यूरो)। अलग-अलग मामलों में मजदूर समेत दो छत से गिरकर घायल हो गए। शहर कोतवाली के मर्दननाका निवासी मुन्ना (45) पुत्र लल्लू शुक्रवार को दोपहर पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। तभी वह दो मंजिला छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में चौरिहा पुरवा (अतर्रा) गांव में शीलू (20) पुत्री घनपत गुरुवार की शाम सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई।

--------


घरेलू विवाद में दो घायल
बांदा (ब्यूरो)। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पपरेंदा (चिल्ला) गांव में मधु (20) पुत्री छोटूराम यादव शुक्रवार को सुबह पड़ोसी के खेत में जानवर चरा रही थी। पड़ोसियों ने उसे मना किया। न मानने पर पड़ोसी महिलाओं ने पीट दिया। भाई राजकुमार ने थाने में तहरीर दी है। लोधन पुरवा (गिरवां) गांव में शिवधनी (65) पुत्र सधारीलाल को चचेरे भाई ने डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। झगड़े की वजह घरेलू विवाद बताई गई है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed