{"_id":"6261a2cd2e75444e4a6a0bce","slug":"200-youth-selected-for-one-year-apprenticeship-banda-news-knp6925237193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल की अप्रेंटिसशिप के लिए 200 युवा चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल की अप्रेंटिसशिप के लिए 200 युवा चयनित
विज्ञापन
200 youth selected for one year apprenticeship
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भीषण गर्मी में एक साल की अप्रेंटिसशिप के लिए साक्षात्कार देने के लिए युवाओं को दो से चार घंटे इंतजार करना पड़ा। 21 कंपनियों ने सात सौ युवाओं का साक्षात्कार लिया, इसमें लगभग दो सौ युवाओं को चुना। इन्हें 7000 से 13000 रुपये प्रतिमाह पगार मिलेगी।
गुरुवार को आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित लगा। यहां बड़ी संख्या में कंपनियों के प्रतिनिधियों के आने का ढिंढोरा पीटा गया था। ऐसे में बड़ी संख्या में युवा भी नौकरी की उम्मीदें लेकर आईटीआई पहुंच गए। स्थानीय और बाहरी कंपनियों ने परिसर में अपने स्टाल लगाकर टोकन सिस्टम से अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। इनमें कुछ कंपनी के प्रतिनिधियों के न पहुंचने पर अभ्यर्थी भटकते रहे।
बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में मेला हुआ। उन्होंने कहा कि कंपनी में जाकर सीखें और भविष्य में इस ज्ञान से आगे की राह बनाएं। सहायक निदेशक एससीपीटी एसके कमल ने कहा कि अप्रेंटिसशिप के दौरान युवा अपना ज्ञान बढ़ाएं।