फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   200 recruits join PAC service

200 रिक्रूट पीएसी सेवा में शामिल

Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
200 recruits join PAC service
बांदा। छह माह का प्रशिक्षण हासिल कर 200 रिक्रूट जवान पीएसी सेवा में शामिल हो गए। दीक्षांत परेड समारोह में उन्हें निष्ठा की शपथ दिलाई गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात रिक्रूट सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हुआ। रिक्रूट जवानों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। सर्वोत्तम कैडेट के रूप में मनीष कुमार पांडेय और इंडोर में अंकित कुमार तथा आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोहित तिवारी व उमाकांत यादव को चुना गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण देने वाले 17 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। एसपी ने बताया कि प्रशिक्षण 13 जनवरी से चल रहा था। 6 माह पूरे होने पर मंगलवार को समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। पुलिस लाइन में पीसएसी रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने परेड की सलामी ली।
रिक्रूट आरक्षियों में प्रथम क मांडर अभिषेक मौर्य के नेतृत्व में जवानों ने परेड में भाग लिया। परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले अब्दुल समद को बेस्ट कैडेट चुना गया। प्रशिक्षण में विशेष सहयोग देने पर प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, आरटीसी प्रभारी आफाक खां आरटीसी स्टाफ व दीक्षांत परेड का संचालन करने वाले केशव शिवहरे को भी पुरस्कृत किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र राय ने बताया कि कि 213 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पुलिस लाइन में 13 जनवरी 2022 से 6 माह का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सीओ नगर शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सीओ सुबोध गौतम, सीओ राजापुर एसपी सोनकर, समाज सेवी पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

फोटो-12बीएनडीपी-8 : तुलसी का पौध रोपते बच्चे।
बच्चों ने किया पौधरोपण
बांदा। बबेरू रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में मंगलवार को बच्चों और शिक्षकों ने 70 पौधे रोपित किए। बच्चों ने गमलों में तुलसी के पौध लगाए। प्रबंधक प्रभा यादव ने लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरुक किया। पेड़ का महत्व बताया। यह भी कहा कि स्कूल परिसर में खाली पड़ी जमीन में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed