फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   20 thousand families devoid of toilets even after ODF

ओडीएफ के बाद भी 20 हजार परिवार शौचालय विहीन

Mon, 07 Oct 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
20 thousand families devoid of toilets even after ODF
बांदा। देश के साथ चित्रकूटधाम मंडल को भी इसी 2 अक्तूबर को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि आज भी बड़ी संख्या में परिवार शौचालय विहीन हैं।
विज्ञापन

खुले में शौच जाना उनकी मजबूरी है। ताजी बानगी प्रदेश सरकार द्वारा जिलाधिकारियों को जारी पत्र है। इसमें बताया गया है कि प्रदेश में अभी भी 14.62 लाख परिवारों के पास शौचालय नहीं है। चित्रकूटधाम मंडल में ऐसे परिवारों की संख्या लगभग 20 हजार है। शासन ने इस स्थिति पर असंतोष जताते हुए ऐसे परिवारों का पुन: सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांधी जयंती (2 अक्तूूबर) को पूरा देश ओडीएफ घोषित कर दिया गया। इसमें चित्रकूटधाम मंडल भी शामिल है। इस पर हुई शिकायतों के बाद शासन ने फरवरी 2019 में पुन: सर्वे करवाया तो मंडल में 2,17,321 परिवार शौचालय विहीन पाए गए। इसके बाद चारों जनपदों में 2,16,605 शौचालय और बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शासन द्वारा ‘यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज’ अभियान के तहत कराए गए सर्वे में मंडल में 20 हजार परिवार और शौचालय विहीन पाए गए हैं। शासन ने इस पर असंतोष जाहिर किया है। पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि टीमें गठित कर शौचालय विहीन परिवारों का पुन: सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed